{"_id":"69d5e4f4ee1f2195f6016160","slug":"fatehpur-accident-innocent-cyclist-crushed-to-death-by-school-bus-outraged-relatives-block-road-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Accident: स्कूल बस से कुचलकर साइकिल सवार मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Accident: स्कूल बस से कुचलकर साइकिल सवार मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम, फोर्स तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार
Fatehpur News: खखरेरु थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल सवार कक्षा दो के छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने चकिया गांव के पास रोड जाम कर दिया है।
आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
फतेहपुर जिले में खखरेरु-दामपुर मार्ग पर बुधवार सुबह चकिया गांव के पास एक अनियंत्रित स्कूली बस ने साइकिल से जा रहे कक्षा दो के छात्र को कुचल दिया। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूली बस काफी तेज रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे साइकिल सवार छात्र बस के पहिए के नीचे आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र को अस्पताल ले जाने का मौका भी नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने खखरेरु-दामपुर मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया है। उनकी मांग है कि आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी हो और स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।