सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Number 11 also closed with two robbers in road dispute

Fatehpur News: रास्ते के विवाद में अढ़ावल दो के साथ 11 नंबर भी बंद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Number 11 also closed with two robbers in road dispute
विज्ञापन
ललौली। थानाक्षेत्र के अढ़ावल खंड में खदान मार्ग में ग्रामीणों के अवरोध पैदा किए जाने के कारण चार दिनों से खनन कार्य बंद है। खंड दो के साथ अढ़ावल खंड 11 में भी खनन शुरू नहीं हो सका जबकि ओटीपी भी खंड 11 को मिल चुकी है। प्रशासन ने किसानों को मंगलवार को दस्तावेज लेकर बुलाया था। किसान मौके पर ही डटे रहे।
Trending Videos

इन खंडों पर गाटा संख्या 269 से वाहनों का परिवहन होता है। करीब 18 लोगों के खेत रास्ते में आते हैं। 46 ग्रामीणों का दावा है कि इन खेतों के वह सह खातेदार हैं। मुआवजा उन्हें भी मिलना चाहिए। मुआवजा सिर्फ 18 को दिया गया है। सदर एसडीएम अनामिका श्रीवास्तव, तहसीलदार रजनीश कुमार, सीओ जाफरगंज ने मंगलवार को ग्रामीणों को तहसील बुलाया था। उन्हें आश्वासन दिया था कि वह अपने दस्तावेज लेकर आएं। उनकी भूमि रास्ते में आती है तो उन्हें भी मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान तहसील नहीं पहुंचे और मौके पर ही जमा रहे। एसडीएम ने बताया कि किसान नहीं आए हैं। उनके आने के बाद ही समस्या का हल हो सकता है। खनिज अधिकारी देशराज सिंह ने बताया कि कई दिनों से खंड संख्या दो बंद होने की वजह से राजस्व को भारी नुकसान हुआ है। एक-दो दिन में ही समस्या को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed