सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In-charges are absent from the purchasing centers, the problem of sacks persists

Fatehpur News: क्रय केंद्रों से प्रभारी नदारद, बोरों का संकट बरकरार

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
In-charges are absent from the purchasing centers, the problem of sacks persists
विज्ञापन
फतेहपुर। गेहूं खरीद के नाम पर केंद्रों पर खानापूर्ति हो रही है। सोमवार को क्रय केंद्रों की पड़ताल की तो अव्यवस्था सामने आई। बहुआ रोड स्थित मंडी समिति के तीन केंद्रों में से दो में खरीद करने वाला कोई नहीं मिला, जबकि तीसरे केंद्र में एक व्यक्ति मिला, लेकिन वह भी निरीक्षण की बात कहकर चला गया। वहीं, मंडी समिति परिसर में सड़क पर ही गेहूं के ढेर लगे हुए हैं। इसे मजदूर बोरो में भरते हुए भी नजर आएं। इसी तरह साधन सहकारी समिति कराकान, धाता के अंतर्गत नरसिंहपुर कबरहा गांव में पीसीएफ की ओर से संचालित केंद्र पर अब तक करीब 850 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। केंद्र के सचिव आरपी सिंह ने बताया कि हाल ही में करीब 2500 बारदाने (बोरों) की आपूर्ति हुई है, इससे कुछ राहत मिली है और खरीद प्रक्रिया को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos

शाहनगर क्षेत्र की सोसाइटी के केंद्र के सचिव मान सिंह के अनुसार अब तक करीब 1200 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारदाने लगभग समाप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 11:49 बजे
मंडी समिति परिसर में विपणन शाखा की ओर से संचालित फतेहपुर मंडी प्रथम क्रय केंद्र में सुबह 11:49 बजे मुख्य कुर्सी पर सफेद रंग का तौलिया पड़ा था। उसी के अगल-बगल में दो युवक बैठे व खरीद करने वाली मशीन रखी हुई थी। फतेहपुर मंडी प्रथम के केंद्र प्रभारी अवधेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम कार्यालय काम से गए थे।
--

सुबह 11:55
मंडी समिति परिसर में विपणन शाखा की ओर संचालित फतेहपुर द्वितीय क्रय केंद्र में सुबह 11:55 बजे तीन कुर्सियां, एक बैग व खरीद मशीन रखी हुई थी, लेकिन गेहूं खरीदने के लिए कोई भी नहीं था। केंद्र के बाहर खड़े एक युवक ने बताया कि मैडम किसी काम से एफसीआई दफ्तर गई हुई हैं।
---
दोपहर 12:02
भारतीय खाद्य निगम की ओर से सदर मंडी नाम से संचालित केंद्र में दोपहर 12:02 बजे केंद्र प्रभारी व तीन अन्य लोग बैठे हुए थे। इसमें से एक किसान भी था, 12:05 मिनट पर केंद्र प्रभारी निरीक्षण करने की बात कहते हुए उठकर चले गए। जबकि वह किसान गेहूं बेचने के इंतजार में बैठकर अन्य लोगों से वार्ता करता हुआ नजर आया। सदर मंडी क्रय केंद्र के प्रभारी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि फील्ड में काम से गए थे।
---
सभी केंद्रों में 10-10 हजार बोरो भेजे गए हैं। कहीं बोरों की कमी नहीं है, किसी केंद्र में प्रभारी नहीं मिला है तो उसकी जांच पड़ताल कराई जाएगी।
-संजय कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
----------------------------------------------




आंकड़ों पर एक नजरलक्ष्य- 38500



अभी तक हुई खरीद- 5435 मीट्रिक टन



किसान- 936



-15 जून तक चलेगी खरीद



-सभी क्रय केंद्रों पर दस-दस हजार बोरे भेजने का है दावा

गाजीपुर क्रय केंद्र में खरीद की शुरुआत नहीं

गेहूं खरीद से संबंधित खबर का जोड़:-







गाजीपुर। क्रय केंद्र गाजीपुर सोमवार तक गेहूं खरीद की शुरुआत तक नहीं हुई। किसान सेवा सहकारी समिति और किसान सेवा संघ में बने गेंहू क्रय केंद्रों में कांटे तो लगे हैं, लेकिन 27 दिन बीतने के बाद अभी तक दोनों केंद्रों एक दाना गेंहू की खरीद नहीं हुई।

किसानों का गेंहू क्रय केंद्रों के बाहर डंप है। किसान तौल की के लिए केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। किसान सेवा संघ के सचिव शैलेंद्र सिंह व समिति के सचिव मानवेंद्र का कहना है कि अभी तक बोरियां नहीं आई हैं। बोरी आने पर तौल होगी। किसानों का कहना है कि पहली अप्रैल से किसानों का गेहूं तौला जा रहा है, लेकिन गाजीपुर क्रय केंद्रों में अभी तक खरीद की शुरुआत तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed