सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rape victim's body found in field, murder suspected

Fatehpur News: दुष्कर्म पीड़िता का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rape victim's body found in field, murder suspected
फोटो-23-घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व फॉरेंसिक टीम। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। चने के खेत में दुष्कर्म पीड़िता का शव सोमवार दोपहर करीब दो बजे पड़ा मिला। युवती के गले समेत शरीर के अन्य अंगों पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल से पुलिस को जहर भी मिला है। शरीर पर चोट के निशान को देख पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। युवती 26 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी करने पहुंची थी। यहां आरपीएफ ने बचा लिया था।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का युवक सुनील यादव से प्रेम प्रसंग था। युवती का आरोप लगाया था कि काफी दिनों से शादी का झांसा देकर उसका सुनील शारीरिक शोषण करता रहा। वह करीब तीन माह पहले गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने सुनील पर शादी का दबाव बनाया था। करीब छह दिन पहले सुनील दवा कराने का झांसा देकर उसे शाह कस्बा स्थित एक क्लीनिक ले गया। यहां उसका गर्भपात कराने के बाद शादी से इन्कार किया था। मानसिक तनाव में युवती ने खाना-पानी बंद कर रखा था।
युवती की ओर से पुलिस ने 25 फरवरी को गांव के सुनील यादव व तीन अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद युवती के 26 फरवरी को थाने में बयान दर्ज हुए थे। बयान के बाद युवती रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी को पहुंची थी।
आरपीएफ ने उसे ट्रैक पर बेहोशी की हालत में पाया था। जिला अस्पताल में इलाज के बाद युवती को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया था। युवती का सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर से करीब एक किलोमीटर दूर चने के खेत से शव मिला।
उसके पास से एक सल्फास का पाउच, एक खाली बोतल, एक पॉलिथीन में मोबाइल चार्जर, नकाब, नमकीन और बिस्किट का पैकेट मिला। उसके चेहरे और गले में चोट के निशान थे।
युवती की मां ने बताया कि पुत्री को पुलिस रविवार को घर छोड़कर गई थी। इसके बाद पुत्री को पुत्र और पति घर में रखने को तैयार नहीं थे। पति व पुत्र ने पुत्री को शाम को घर से भगा दिया था। वह भी पुत्री के साथ गांव किनारे दूसरे घर में रहने चली गई थी।
रविवार रात करीब 12:30 बजे पुत्री घर में थी। इसके बाद वह सो गई थी। उसकी देर रात करीब दो बजे नींद खुली। घर से पुत्री गायब थी। काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। वह आशंका के आधार पर सुनील के खेत की ओर सोमवार दोपहर पुत्री की खोजबीन को पहुंची।
यहां सुनील के नलकूप से 100 मीटर दूर चने के खेत पर पुत्री का शव दोपहर को मिला। वह सीधे वकील के पास पहुंची। सारी जानकारी वकील को दी। महिला के वकील ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
मां ने आरोप लगाया कि गांव के सुनील यादव ने बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और गर्भपात कराया था। उसके खिलाफ पुत्री ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी वजह से बेटी की हत्या सुनील यादव पक्ष ने की है।
सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई। युवती के शरीर पर कुछ चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा सल्फास का पाउच मिला है। इसी वजह से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस ने सुनील और एक अन्य युवक को पूछताछ में हिरासत में लिया है। पूर्व में सुनील व उसके भाई कमलेश, कपिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसकी विवेचना की जा रही है।


ऑनर किलिंग की ओर पुलिस का संदेह
गाजीपुर थाना क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में घटनास्थल पर फॉरेंसिंक और पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद ऑनर किलिंग का मामला सामने आ रहा है। दरअसल युवती को घरवाले रखने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस कयास लगा रही कि घटनास्थल पर छेड़छाड़ की गई। सवाल उठता है कि पुलिस को कई घंटे बाद क्यों सूचना दी गई।
पुलिस को युवती के शरीर तक सल्फास पाउडर का छिड़काव मिला है। इसके अलावा पास में पानी की बोतल भरी मिली है। अन्य सामान पॉलिथीन में पैक मिला है। घटनास्थल पर मां पुलिस से बोली कि उसे कोई कार्रवाई नहीं करना है।
इस तरह की घटना के बाद आम तौर पर पीड़ित परिजन पहले पुलिस को पहले सूचना देते हैं। घटना की सूचना कई घंटे बाद वकील के माध्यम से दी गई। यह बात पुलिस के गले से नहीं उतर रही है।
इसी वजह से पुलिस का शक ऑनर किलिंग की ओर है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर युवती से दुष्कर्म के मामले में रविवार को आरोपी के घर पहुंची थी। यहां पीड़ित पक्ष भी पहुंचा। पुलिस के सामने सुनील यादव ने गुस्से में युवती और उसकी मां को मार डालने की धमकी दी थी।
करीब एक साल पहले सुनील यादव सऊदी अरब से लौटा था। लड़की पक्ष काफी दिनों से युवक के खेत बटाई पर लिए था। दोनों पक्षों के बीच अच्छा व्यवहार था।
खेत की देखभाल को युवती भी आती-जाती थी। यहां दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। पुलिस के मुताबिक पहले भी गांव के एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed