{"_id":"69a5cf48370def3cea017f7b","slug":"the-girl-was-strangled-to-death-police-arrived-in-bihar-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150289-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो))गला घोंटकर की गई थी युवती की हत्या, बिहार पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो))गला घोंटकर की गई थी युवती की हत्या, बिहार पहुंची पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस युवती के प्रेमी की तलाश में बिहार प्रांत पहुंची है। पुलिस ने युवती के फोन नंबर का सीडीआर चेक किया है। सीडीआर से मिले कई नंबरों की जांच के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को उठाया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का करीब दो वर्ष से हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह कुर्मिन का पुरवा के कोमल पटेल से प्रेम प्रसंग था। युवती ने कोमल के खिलाफ 23 फरवरी को महिला थाने में शारीरिक शोषण की शिकायत भी की थी।
घर से युवती शनिवार रात गायब हो गई थी। उसका शव गांव से दो किलोमीटर दूर मकनपुर गांव स्थित राजकरन के खेत में रविवार दोपहर मिला था। शव मिट्टी खुदाई के बाद गहरा गड्ढा होने से भरे पानी में मिला था। पुलिस ने कोमल पटेल व अन्य के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस ने वीडियोग्राफ और डॉक्टर पैनल में सोमवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत की गला दबाकर हत्या किए जाने से पुष्टि हुई है। वहीं दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है।
पुलिस की एक टीम आरोप कोमल की लोकेशन पर बिहार प्रांत के जमुई गांव गई है। यहां से पुलिस कोमल को लेकर जल्द लौट सकती है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि घटना में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध पकड़े गए हैं। पूछताछ के बाद खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos