{"_id":"69a5d5ed62b1de795206af26","slug":"politics-intensifies-over-blos-suicide-organisations-support-family-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-150272-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बीएलओ की आत्महत्या पर सियासत तेज, संगठनों ने परिजन का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बीएलओ की आत्महत्या पर सियासत तेज, संगठनों ने परिजन का किया समर्थन
विज्ञापन
फोटो-13-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से फोन पर बात करते शिक्षामित्र के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। अलियाबाद गांव में बीएलओ की ड्यूटी में लगे शिक्षामित्र अखिलेश सविता की आत्महत्या ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। विभिन्न संगठन के नेता परिजन से मिलकर न्याय का आश्वासन दे रहे हैं और बेटी की शादी में सहयोग का भरोसा भी दिया है। प्रशासन की ओर से परिजनों को 7 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल चुकी है।
मलवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अलियाबाद के कमरे में फंदा लगाकर शिक्षामित्र ने आत्महत्या की। उनके सुसाइड नोट में उल्लेख था कि एसआईआर के दबाव के कारण बेटी की शादी की तैयारी पूरी नहीं कर पाए।
सोमवार सुबह 10:30 बजे सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धर्मपाल पटेल समर्थकों के साथ गांव पहुंचे और परिजन से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। दोपहर एक बजे भाकियू टिकैत गुट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम और जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल भी परिजनों से मिले। भाकियू नेताओं ने कहा कि कर्मचारी एसआईआर के कार्यभार से मानसिक दबाव में हैं और अगर प्रशासन वादे पूरे नहीं करता तो आठ अप्रैल को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अलियाबाद आएंगे।
दोपहर 2:30 बजे कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ में हाउस अरेस्ट किया गया है लेकिन उन्होंने मोबाइल पर परिजन से बात कर न्याय का भरोसा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने परिजन से कहा कि अवसर मिलते ही वह स्वयं आएंगे और न्याय की लड़ाई में साथ रहेंगे।
साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला मंत्री विजय त्रिपाठी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा भी पहुंचे। संघ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने की घोषणा की। सहयोग राशि सात मार्च की शाम या आठ मार्च की सुबह तक परिजन को सौंप दी जाएगी।
Trending Videos