सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   People who went in search of livelihood returned home, the joy of Holi doubled.

Fatehpur News: रोजी-रोटी की तलाश में गए लोग लौटे घर, होली की खुशियां हुईं दोगुनी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
People who went in search of livelihood returned home, the joy of Holi doubled.
विज्ञापन
फतेहपुर। परदेस में रहकर काम करने वाले लोगों की होली पर घर वापसी से जिले के गांव और कस्बों में रौनक लौट आई है। दिल्ली, सूरत, गुजरात, मथुरा और जबलपुर समेत अन्य शहरों से लोग परिवार के साथ लंबा और थकाऊ सफर तय कर सोमवार आधी रात तक घर पहुंचे। अपनों से मिलते ही चेहरों पर खुशी झलकने लगी और घर-आंगन में चहल-पहल बढ़ गई।
Trending Videos

रोजगार की तलाश में जिले के हजारों लोग दिल्ली, गुजरात, सूरत, आगरा और पंजाब जैसे शहरों में परिवार सहित काम करते हैं। होली और दीपावली जैसे त्योहारों पर ही अधिकांश लोगों को घर लौटने का अवसर मिलता है। इस बार होली पर खास उत्साह देखा गया। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने छह होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। परिवहन निगम ने 107 रोडवेज बसों का इंतजाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार आधी रात तक बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ जिले पहुंचे। ट्रेन और बसों से उतरकर ऑटो और ई-रिक्शा के सहारे लोग अपने गांवों का रुख कर गए। स्टेशन और बस अड्डों पर देर रात तक आवाजाही जारी रही।
दिल्ली से लौटे रमेश कुमार ने बताया कि कई महीनों बाद परिवार से मिलने की खुशी शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। सूरत से आए अकरम अली ने कहा कि काम की व्यस्तता के कारण साल में केवल त्योहारों पर ही घर आना संभव होता है। गुजरात से लौटे पंकज पाल ने बताया कि सफर लंबा था लेकिन बच्चों के चेहरे की मुस्कान थकान दूर कर देती है।
मथुरा से आए सुनील यादव ने कहा कि गांव की मिट्टी और अपनों का साथ ही असली सुकून देता है। जबलपुर से लौटी सीमा देवी ने बताया कि परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलना विशेष खुशी की बात है।

एक्सप्रेस ट्रेनों में दिखी भीड़
सोमवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली एक्सप्रेस और सवारी ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। अधिकतर यात्री महानगरों से लौटने वाले कामगार रहे। यात्रियों की सुविधा के लिए एटीवीएम मशीनें लगाई गई हैं। इससे यात्रियों को टिकट लेने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed