{"_id":"69c420ee7e7c67004503ff1e","slug":"revenue-team-accompanied-by-police-demolishes-illegal-encroachment-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-151625-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: राजस्व टीम ने पुलिस के साथ अवैध कब्जा ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: राजस्व टीम ने पुलिस के साथ अवैध कब्जा ढहाया
विज्ञापन
फोटो-35-ढहाया गया अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
अल्लीपुर। सदर तहसील के पनई इनायतपुर में राजस्व टीम ने पुलिस के साथ मिलकर अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। बुधवार को जेसीबी से कई झोपड़ियां ढहा दी गईं।
पनई इनायतपुर के पश्चिम में विनोद पुत्र भगवती प्रसाद, संदीप पुत्र रामबली, शिवकांति पत्नी स्व. राजाराम, मानसिंह, शिवकरण, धीरेंद्र पुत्र राधेलाल सहित अन्य लोग सुनील त्रिवेदी के खेत के पास घूर के गड्ढों वाली जमीन पर 15 से 20 साल से गोबर पाटने के साथ मवेशी बांध रहे थे। दो माह पहले कब्जेदारों ने जमीन पर छप्पर और पक्की ईंटों से झोपड़ी बना ली थी।
सुनील त्रिवेदी ने इसकी शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से की थी। लेखपाल राजेश पटेल ने बताया कि अवैध निर्माण की शुरुआत होने पर रोक लगाई गई थी लेकिन कब्जेदारों ने जबरदस्ती निर्माण कर लिया।
इसे पुलिस के साथ मिलकर जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। प्रधान कुलदीप मौर्य ने बताया कि वह उस समय बाहर थे और मामले की जानकारी कानपुर से लौटने पर शाम को मिली। प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के घर गिराया है।
Trending Videos