{"_id":"69b300bc100681c73d0a4bdd","slug":"riyaz-is-behind-bars-his-wife-children-and-family-members-are-absconding-fatehpur-news-c-217-1-bnd1006-150828-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सलाखों के पीछे पहुंचा रियाज, पत्नी-बच्चे और घरवाले फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सलाखों के पीछे पहुंचा रियाज, पत्नी-बच्चे और घरवाले फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। औरैया जिले की रहने वाली एक युवती से दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में गिरफ्तार रियाज को जेल भेजे जाने के बाद एंटी टेररिस्ट स्क्वाॅड (एटीएस) ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। छांगुर से कनेक्शन सामने आने के बाद एजेंसी अब रियाज के बैंक खातों, आर्थिक लेनदेन और उससे जुड़े लोगों की पड़ताल में जुट गई है। एटीएस को इस मामले में विदेशी फंडिंग और बड़े नेटवर्क के सुराग मिलने की भी आशंका है। उधर रियाज की गिरफ्तारी के बाद से उसकी पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
मेराज अंसारी, पिता रियाज और परिवार पर औरैया की युवती ने छांगुर के गिरोह से जुड़े होने और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद एटीएस ने दो दिन पहले रियाज को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने रियाज को जेल भेजते हुए अब छांगुर के धर्म परिवर्तन गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
एटीएस अब रियाज और उसके बैंक खातों की जांच करेगी जिससे गिरोह को होने वाली फंडिंग से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा रियाज और उसके परिवार के अधिक संपर्क में रहे स्थानीय और बाहरी लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही ऐसे लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है।
औरैया की युवती का कहना है कि जब मेराज अंसारी जीवित था तब वह 20 से अधिक युवकों के गिरोह के साथ हिंदू युवतियों को फंसाने और छांगुर के मंसूबों को फैलाने का काम करता था।
एटीएस आईजी प्रेमकुमार गौतम के अनुसार औरैया की युवती ने बयान में मेराज के पिता रियाज और उसके भाई का भी नाम लिया है। रियाज की गिरफ्तारी के बाद अब एटीएस उसके भाई को भी गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
बिंदकी कस्बे के मुगलाही मोहल्ला से एटीएस ने रियाज को फाटक बाजार के पास स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से उसका परिवार घर से गायब बताया जा रहा है।
मोहल्लेवासियों और पड़ोसियों ने साधी चुप्पी, बना रहे दूरी
छांगुर से नजदीकियों के खुलासे के बाद रियाज की गिरफ्तारी को लेकर मुगलाही मोहल्ले में गुपचुप चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि मोहल्ले के लोग रियाज के परिवार के बारे में खुलकर कुछ भी कहने से कतराते नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोगों ने परिवार से दूरी भी बना ली है।
Trending Videos