सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Seven days later, an FIR was lodged for attempting to rape a teenager.

Fatehpur News: सात दिन बाद किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Seven days later, an FIR was lodged for attempting to rape a teenager.
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी किशोरी के साथ युवक ने चाकू के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की थी। किशोरी के परिजन ने थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। किशोरी ने सोशल मीडिया में पुलिस के कार्रवाई न करने पर आत्महत्या की धमकी देकर वीडियो वायरल कर दिया। इस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
Trending Videos

किशोरी ने बताया कि वह चार मार्च को घर में सो रही थी। थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी शंकर निषाद दीवार फांदकर घर में पहुंचा। आरोपी ने चाकू दिखाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की थी। शोर सुनकर परिजनों की नींद खुलने पर चाकू छोड़कर किशोरी को मारने की धमकी देकर भाग निकला। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश में प्राथमिकी दर्ज

किशनपुर थाना क्षेत्र में जंगल गई किशोरी से युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने बताया कि वह पुत्री के साथ बुधवार शाम को जंगल गई थी। यहीं खेत के पास सड़क का निर्माण चल रहा है। बांदा जिले चिल्ला गांव निवासी विष्णु यहां मजदूरी करता है। आरोप है कि विष्णु ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर वह पहुंचीं तो आरोपी धमकी देकर भाग गया लेकिन उसकी बाइक छूट गई। पुलिस बाइक बरामद कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विष्णु की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed