सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six-hour power cut in rural areas, tripping continues in cities

Fatehpur News: ग्रामीण इलाकों में छह घंटे बिजली कटौती, शहर में ट्रिपिंग जारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Six-hour power cut in rural areas, tripping continues in cities
विज्ञापन
फतेहपुर। गर्मी बढ़ते ही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। यहां दिन में छह-छह घंटे तक बिजली गुल रह रही है। वहीं शहरी इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है।
Trending Videos

नगर पालिका शहर क्षेत्र में रविवार को दिनभर बिजली की आवाजाही रही। घरों और प्रतिष्ठानों में इन्वर्टर के सहारे लोगों को राहत तो मिली लेकिन बार-बार कटौती से दिक्कत बनी रही। शाखा गांव निवासी शालू गुप्ता ने बताया कि सुबह 10 बजे बिजली चली जाती है और शाम 5 बजे के बाद आती है। इससे दिनभर गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खागा के ब्राह्मण टोला निवासी प्रदुम्न बाजपेयी ने बताया कि हाईवोल्टेज आने से टीवी, इन्वर्टर और डिश बॉक्स खराब हो गए। अनिल कुमार ने कहा कि तेज वोल्टेज से उनका टीवी खराब हो गया। राजेश कुमार, धीरेंद्र कुमार और राजू सिंह ने ट्रांसफॉर्मर की खराबी से वोल्टेज अनियमित रहने की बात कही।
कई बार शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर अब संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत की तैयारी है। एसडीओ दीपक सिंह ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों के कारण कभी-कभी वोल्टेज प्रभावित होता है और टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
चौडगरा क्षेत्र में किसानों के नलकूपों की लाइनें अभी पूरी तरह तैयार नहीं हो सकी हैं। जगह की कमी के चलते पुरानी लाइनों के साथ नई लाइनें क्रास कर डाली जा रही हैं। इससे बार-बार ब्रेकडाउन होकर आपूर्ति बाधित हो रही है।


बिल सुधारने की नहीं हो रही सुनवाई, उपभोक्ता परेशान
किशनपुर के विनोद सिंह ने बताया कि उनके घरेलू कनेक्शन का बिल एक साल में चार लाख रुपये से अधिक पहुंच गया है। पहले मीटर की खराबी बताई गई लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी बिल 4.25 लाख रुपये से अधिक हो चुका है। कस्बा निवासी सुनीता जायसवाल ने बताया कि एक पंखा और एक टीवी के बावजूद हर माह 15 हजार रुपये का बिल आ रहा है। कई बार आवेदन के बावजूद सुधार नहीं हुआ।


20 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, दो गांवों में अंधेरा
अमौली। क्षेत्र के कहींजरा गांव के अवधेश यादव, अजय सिंह और संतोष कुमार ने बताया कि तीन महीने पहले ट्रांसफार्मर खराब हुआ था। शिकायत के बाद भी अब तक नहीं बदला गया। खदरा गांव के विनोद कुमार, राजेश, शीतल प्रसाद और शैलेंद्र ने बताया कि 20 दिनों से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। इससे अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। अवर अभियंता अनिल मलिक ने बताया कि वर्कशॉप से समन्वय कर लिया गया है और दो दिन के भीतर ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed