{"_id":"6a2ee474f5b6195c7d0df78c","slug":"sp-government-will-be-formed-in-the-state-in-2027-mp-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-156733-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"2027 में प्रदेश में बनेगी सपा सरकार : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 में प्रदेश में बनेगी सपा सरकार : सांसद
विज्ञापन
फोटो-11-सम्मेलन में बैठे सपा कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असोथर। ब्लॉक क्षेत्र के बेसडी में रविवार को सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती के साथ आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा किसान, युवा, महिला और जरूरतमंदों के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती आ रही है। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाना कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना आवश्यक है।
सांसद ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं उन्हें जुड़वाया जाए और जिन नामों में त्रुटियां हैं उनका शुद्धीकरण कराया जाए।
विज्ञापन
नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि मजबूत बूथ और सक्रिय कार्यकर्ता ही चुनावी सफलता की आधारशिला होते हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने अपने कार्यकाल में किसानों, छात्रों, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं चलाई थीं और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।
सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर विस अध्यक्ष मनोज यादव, केतकी यादव, आरती पाल, शत्रुघ्न यादव, रीता प्रजापति, नरेंद्र मुंशी, दलजीत निषाद, अमित पाल, महेंद्र निषाद, रमेश पासवान आदि मौजूद रहे।