सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The shortage of cooking gas has led to an increase in the purchase of induction stoves.

Fatehpur News: रसोई गैस की किल्लत से इंडक्शन चूल्हों की खरीदारी बढ़ी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The shortage of cooking gas has led to an increase in the purchase of induction stoves.
फोटो-05-चौक बाजार में इंडक्शन की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है। सिलिंडर मिलने में देरी और ब्लैक में महंगे दामों पर बिक्री की चर्चाओं के बीच अब लोग इंडक्शन चूल्हों की ओर रुख करने लगे हैं। शहर के बाजारों में बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर इन दिनों इंडक्शन चूल्हों के बारे में जानकारी लेने और खरीदारी करने वालों की भीड़ देखी जा रही है।
Trending Videos

लोगों का कहना है कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति नियमित न होने और बुकिंग के बाद भी समय पर सिलिंडर न मिलने से परेशानी बढ़ रही है। ऐसे में कई परिवार खाना बनाने के लिए इंडक्शन चूल्हों को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में अपना रहे हैं। बाजार में कम बिजली खपत वाले इंडक्शन चूल्हों की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाजार बंदी के बावजूद कुछ दुकानदारों ने प्रतिष्ठान खोल रखे थे। इन दुकानों में लोग इंडक्शन चूल्हों की खरीदारी करते दिखे। चौक बाजार के बर्तन विक्रेता शिव कुमार कसेरा ने बताया कि उनके यहां 1500 से 4500 रुपये तक के इंडक्शन चूल्हे उपलब्ध हैं। इनमें लोकल और ब्रांडेड दोनों प्रकार के उत्पाद शामिल हैं लेकिन अधिकतर ग्राहक ब्रांडेड इंडक्शन चूल्हों की मांग कर रहे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार राजेश गुप्ता का कहना है कि पहले महीने में कुछ ही इंडक्शन चूल्हे बिकते थे लेकिन अब बिक्री बढ़ गई। इरफान अहमद ने बताया कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर लोगों में चिंता है इसलिए कई परिवार एहतियात के तौर पर इंडक्शन चूल्हा खरीद रहे हैं।
अमित अग्रवाल ने कहा कि ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानों में अलग-अलग कंपनियों के इंडक्शन चूल्हे मंगवाए जा रहे हैं और कम बिजली खपत वाले मॉडल ज्यादा बिक रहे हैं।
हरिहरगंज निवासी राकेश कुमार ने बताया कि गैस सिलिंडर समय पर नहीं मिल रहा है इसलिए इंडक्शन चूल्हा लेने की सोच रहे हैं। आबूनगर की सुनीता देवी ने कहा कि बुकिंग के बाद भी कई दिन तक सिलिंडर नहीं मिल रहा है इसलिए इंडक्शन चूल्हे की जानकारी लेने बाजार आई हैं।
ज्वालागंज के रामकिशोर का कहना है कि अगर गैस समय पर न मिले तो घर में परेशानी हो जाती है इसलिए इंडक्शन चूल्हा रखना जरूरी लग रहा है। चौक के नसीम अहमद ने बताया कि बाजार में सिलिंडर महंगा मिलने की चर्चा है इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इंडक्शन चूल्हा खरीदने का विचार कर रहे हैं।

फोटो-05-चौक बाजार में इंडक्शन की खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो-05-चौक बाजार में इंडक्शन की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed