{"_id":"69efbbc77e4bcb5afd045978","slug":"two-arrested-for-rape-25000-reward-on-wanted-bjp-worker-fatehpur-news-c-12-1-knp1008-1505818-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुष्कर्म में दो गिरफ्तार,वांछित बीजेपी कार्यकर्ता पर 25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुष्कर्म में दो गिरफ्तार,वांछित बीजेपी कार्यकर्ता पर 25 हजार का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो-41 खागा कोतवाली में पकड़े गए आरोपी काली शर्ट में ललित व उसका साथी युवराज सिंह। स्रोत: पुलि
विज्ञापन
फतेहपुर। मंगेतर के साथ घूमने गई युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म व छेड़खानी के मामले में पुलिस ने शनिवार रात तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले व छेड़खानी में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीसरे फरार भाजपा कार्यकर्ता पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा है। पकड़े गए दोनों आरोपी भी भाजपा कार्यकर्ता के करीबी हैं। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के साथ 24 अप्रैल को एक युवती घूमने निकली थी। इसी दाैरान जंगल में दोनों को बंधक बनाकर तीन युवकों ने पीटा और उनके अश्लील वीडियो बनाए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक के मोबाइल से यूपीआई के जरिए अपने खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इन्हीं में से एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म भी किया।
एसपी ने 26 अप्रैल की शाम युवती और उसके मंगेतर की शिकायत सुनने के बाद खागा कोतवाली भेजा। यहां एएसपी ज्ञान प्रकाश राय की मौजूदगी में प्राथमिकी दर्ज की गई। यूपीआई में ट्रांसफर रुपयों के जरिए पुलिस ने खागा कोतवाली के गढ़ी मोहल्ला के ललित और युवराज सिंह को पकड़ा। ललित के खाते में ही रुपये गए थे। युवती ने दोनों की पहचान की। युवती ने युवराज पर दुष्कर्म और ललित पर छेड़खानी का आरोप लगाया। तीसरे आरोपी खागा के भाजपा कार्यकर्ता बबलू सिंह की फोटो से पीड़िता ने पहचान की। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा। एसपी ने बबलू सिंह पर 25 हजार इनाम घोषित किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को दुष्कर्म, जबरन वसूली,आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। फरार बबलू सिंह की तलाश में एसओजी, इंटेलिजेंस विंग समेत पांच टीम गठित की गई हैं।
मंगेतर बोला, सामने सब कुछ हुआ, देते रहे धमकी
युवती के मंगेतर ने बताया कि उसके सामने ही होने वाली पत्नी के साथ अश्लील हरकत व दुष्कर्म किया गया। वह कुछ भी कहता तो उसे गाली गलौज कर तीनों बेरहमी से पीटते। मामले को पुलिस ने दबाने का प्रयास किया था। सोमवार को काली स्कॉर्पियो सवार लोगों ने शहर में उसे धमका कर मोटी रकम देने को कहा। मंगेतर ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि युवती से पुलिस उसे मिलने नहीं दे रही है।
...............
प्रॉपर्टी कारोबारी बबलू सिंह की कई नेताओं के साथ फोटो
-खुद को मंडल युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बताता है
फतेहपुर। बबलू सिंह प्रॉपर्टी डीलर है। वह कई बड़े लोगों की प्रॉपर्टी का काम देखता है। वह खुद को भाजपा खागा मंडल युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बताता है। हालांकि मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि बबलू सिंह कमेटी का कोई पदाधिकारी नहीं है।
उसकी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान, हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिपं अध्यक्ष की ओर से बबलू सिंह की गले मिलते फोटो पोस्ट है। जिसमें वह छोटे भाई बबलू सिंह खागा मंडल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष को बधाई देते नजर आ रहे हैं। सवाल उठता है कि जब वह भाजपा का सक्रिय नेता नहीं है तो उसकी बड़े नेताओं के बीच फोटो कैसे है। जेल जाने वाले बबलू के साथी युवराज और ललित पर जमीनों पर कब्जे का आरोप है।
संरक्षण प्राप्त आरोपियों के सारे अपराध रहे माफ
दुष्कर्म में नाम सामने आने के बाद बबलू सिंह और गैंग के खिलाफ लोग अपनी जुबान खोलते नजर आए। लोगों ने बताया कि पूरे खागा इलाके में बबलू सिंह की दबंगई है। बबलू और उसके करीबी युवराज, ललित अक्सर लड़कियों के साथ छेड़खानी व अन्य घटनाएं करते हैं। कोई भी इनके सामने बोलने को तैयार नहीं होता। इन्हें मिले राजनीतिक संरक्षण की वजह से पुलिस भी सुनवाई नहीं करती है। ये पुलिस वालों को भी घूमने के लिए गाड़ियां मुहैया कराते हैं। चर्चा है कि बबलू को कोतवाली के एक दरोगा ने ही जिले से बाहर पहुंचाया है।
एएसपी भी कोतवाली में नेताओं को देख भड़के
खागा कोतवाली में मामले को लेकर एएसपी जीपी राय रात को पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में कई नेताओं को बैठे देखा तो नाराजगी जताई। उन्होंने सीधे एसपी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एसपी ने कोतवाल को लाइन भेज दिया। 24 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद से लगातार कोतवाली में नेताओं का जमावड़ा लग रहा था। दरअसल पुलिस मोबाइल पर ट्रांजेक्शन आईडी से ही दो दिन पहले ही आरोपियों तक पहुंच गई थी, लेकिन नेतागीरी के चलते पुलिस मामला दबाने में जुटी रही।
Trending Videos