{"_id":"69b5a91ce258f269f90a0094","slug":"whether-it-is-aunts-son-or-anyone-else-everyone-will-go-to-jail-rakesh-sachan-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150952-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ का लड़का हो या कोई, सभी जेल जाएंगे : राकेश सचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ का लड़का हो या कोई, सभी जेल जाएंगे : राकेश सचान
विज्ञापन
फोटो-27-अमर के पिता से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व मौजूद डीएम। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। मां और चाचा के साथ आत्महत्या करने वाले अमर के बहनोई के घर शनिवार देर शाम कैबिनेट मंत्री राकेश सचान पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। मंत्री ने अमर के पिता सुशील कुमार से अकेले में भी बातचीत कर उनका हाल जाना और कहा कि सरकार परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने सांत्वना देते हुए कहा कि बुआ का लड़का हो या कोई, सभी जेल जाएंगे।
मंत्री ने पिता से पूरी घटना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला से आरोपियों के बारे में पूछा। सीओ ने बताया कि चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है जबकि एक आरोपी बुआ का लड़का राहुल पुलिस की गिरफ्त से दूर है उसकी तलाश की जा रही है।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सुसाइड नोट में जिन-जिन लोगों के नाम हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सभी को जेल भेजा जाए चाहे वह बुआ का लड़का ही क्यों न हो।
मौके पर मौजूद डीएम रविंद्र सिंह और सीडीओ पवन कुमार मीणा से मंत्री ने परिवार को शहरी आवास योजना समेत अन्य सरकारी सुविधाएं दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Trending Videos