{"_id":"6a6e3a62ac3e5b464707b772","slug":"260-lakh-national-flags-will-be-prepared-in-the-district-under-the-har-ghar-tiranga-campaign-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-181067-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में तैयार होंगे 2.60 लाख राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में तैयार होंगे 2.60 लाख राष्ट्रीय ध्वज
Sat, 01 Aug 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को तिरंगा झंडा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। शासन की ओर से जिले के लिए 2.60 लाख तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि यह पिछली बार की तुलना में 1.95 लाख कम है।
शासन से निर्देश मिलते ही विभाग ने झंडों के निर्माण की कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। जिले के सभी नौ विकास खंडों (ब्लॉकों) में समूहों की महिलाओं के बीच इस लक्ष्य को विभाजित किया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के आंकड़ों के अनुसार, बीते वर्ष स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने 4.55 लाख तिरंगे तैयार किए थे। हालांकि, इस बार शासन ने लक्ष्य में 1.95 लाख की कटौती करते हुए इसे मात्र 2.60 लाख कर दिया है। लक्ष्य में हुई इस बड़ी कमी के कारण इस वर्ष तिरंगा निर्माण से होने वाली महिलाओं की अतिरिक्त आय और लाभांश में भी सीधे तौर पर गिरावट होगी।
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से तिरंगा झंडा निर्माण का काम जल्द और तेजी से शुरू कराया जाएगा। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में समूह की महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
विज्ञापन
- तुलिका श्रीवास्तव, उपायुक्त (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन)