फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   City Education Officer visits school in student thrashing case, records statements.

Firozabad News: छात्र पिटाई मामले में स्कूल पहुंचे नगर शिक्षाधिकारी, दर्ज किए बयान

Sat, 01 Aug 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 01 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
City Education Officer visits school in student thrashing case, records statements.
रामा प​ब्लिक स्कूल में पहुचकर जांच करते हुए नगर ​शिक्षा​धिकारी। स्रोत: विभाग - फोटो : रामा प​ब्लिक स्कूल में पहुचकर जांच करते हुए नगर ​शिक्षा​धिकारी। स्रोत: विभाग
फिरोजाबाद। रामा पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन के छात्र की पिटाई के मामले में शिक्षा विभाग ने जांच शुरु कर दी है। शनिवार को नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह स्कूल पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से घटना से संबंधित सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मांगी, लेकिन स्कूल संचालक रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं करा सके।
विज्ञापन

मामला मोहल्ला सरजीवन नगर निवासी शैलेंद्र कुमार के 10 वर्षीय बेटे आर्यन से जुड़ा है। आर्यन रामा पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। परिजनों का आरोप है कि 28 जुलाई को स्कूल में उसकी पिटाई की गई, जिससे उसकी पीठ पर चोट के निशान आ गए। छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। छात्र के पिता ने मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से करने के साथ थाना उत्तर में भी तहरीर दी थी। नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह ने स्कूल पहुंचकर बयान दर्ज किए। स्कूल संचालक से रिकार्डिंग मांगी तो उन्होंने इंकार कर दिया। रिपोर्ट बनाकर बीएसए को सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed