फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   6 accused acquitted in assault and battery case

Firozabad News: मारपीट और हमले के मामले में 6 आरोपी बरी

Sat, 01 Aug 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 01 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
6 accused acquitted in assault and battery case
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के विजय नगर में हुए मारपीट और हमले के मामले में कोर्ट ने छह आरोपियों को बरी कर दिया है। एडीजे कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर यह निर्णय सुनाया। बता दें कि अक्तूबर 2025 में गीता देवी ने सोनू, अशोक, रमेशचंद्र, सरोज, भागवती और लखमी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और कुल्हाड़ी से हमला करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान पीड़ित कप्तान सिंह और गीता देवी ने अदालत को बताया कि घटना के दिन भैंस के सींग मारने से सिर में चोट लगी थी, किसी ने हमला नहीं किया था। वहीं अन्य घायल महिला ने भी रास्ते में फिसलकर गिरने की बात कही। गवाहों के अपने बयानों से पलटने और आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत न मिलने पर अदालत ने सभी छह आरोपियों को बरी कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed