{"_id":"6a6e38e3dbdafd48830de46a","slug":"pregnant-woman-undergoing-treatment-in-saifai-unable-to-speak-firozabad-news-c-169-1-mt11005-181089-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गर्भवती महिला का सैफई में उपचार जारी, बोल पाने में असमर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गर्भवती महिला का सैफई में उपचार जारी, बोल पाने में असमर्थ
Sat, 01 Aug 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड स्थित टापा खुर्द में बृहस्पतिवार रात झोपड़ी में सो रही 35 वर्षीय 6 माह की गर्भवती महिला के साथ हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है। इटावा मूल की और झोपड़ी डालकर सिल-बट्टा बेचने वाली पीड़िता का पति घटना के वक्त सिरसागंज गया हुआ था। देर रात दो शराबी युवकों ने झोपड़ी में घुसकर पैसों की मांग की और इनकार करने पर महिला के सिर पर पत्थर से प्रहार कर दिया, तथा घसीटते हुए बाहर ले जाकर कपड़े फाड़ दिए। शुक्रवार तड़के खून से लथपथ मिली महिला को मेडिकल कॉलेज से सैफई पीजीआई रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
शनिवार को थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने सैफई पीजीआई पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक गंभीर हालत और बोल पाने में असमर्थ होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके। पुलिस का शक स्थानीय शराबी तत्वों और कुछ परिचितों पर है, और तीन टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, हालांकि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड सैंपल विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञातों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।