फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A snake hidden under the box bit the young man.

Firozabad News: बक्से के नीचे छिपे सांप ने युवक को डसा

Sat, 25 Jul 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A snake hidden under the box bit the young man.
फिरोजाबाद। माली पट्टी थाना बसई मोहम्मदपुर निवासी सुनील कुमार शनिवार सुबह घर में रखे बक्से से कपड़े निकालने गए थे। इसी दौरान बक्से के नीचे छिपे सांप ने डस लिया। सांप के काटते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। परिजन ने साहस का परिचय देते हुए सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लिया और घायल सुनील को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में जब परिजन ने डिब्बा खोले बिना बताया कि इसके अंदर वही सांप है जिसने युवक को डसा है, तो वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। डिब्बे में फन फैलाए बैठे सांप को देखकर मरीज और तीमारदार दूर हट गए, जिससे कुछ देर के लिए ट्रॉमा सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उधर, चिकित्सकों ने अचेत युवक का उपचार शुरू कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed