फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Interstate smuggler arrested with charas worth three crore in firozabad

Firozabad: तीन करोड़ रुपये की चरस के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बिहार और नेपाल से लाता था नशे की खेप

Sat, 25 Jul 2026 09:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sat, 25 Jul 2026 09:23 PM IST
सार

पुलिस ने संदिग्ध हालत में खड़े युवक को हिरासत में लेकर जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 13.198 किलो चरस, एक मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय निवासी बिहार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Interstate smuggler arrested with charas worth three crore in firozabad
चरस तस्कर के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में एसओजी, सर्विलांस और थाना मक्खनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक अंतरराज्यीय चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 13.198 किलोग्राम चरस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


एएसपी आईपीएस राजेश गुनावत ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सटीक मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बिल्टीगढ़ रोड स्थित कब्रिस्तान के पास एक खोखे के निकट घेराबंदी की। वहां संदिग्ध हालत में खड़े युवक को हिरासत में लेकर जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 13.198 किलो चरस, एक मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय निवासी गांव गोनाहा चैनपुर, थाना रक्सौल, जिला मोतीहारी, बिहार के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नेपाल और बिहार के सीमावर्ती इलाकों से सस्ते दामों पर चरस खरीदता था। इसके बाद वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में युवाओं को लक्षित कर इसे 4 से 5 गुना अधिक दामों पर सप्लाई करता था। गिरफ्तारी और भारी मात्रा में चरस बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और खरीदारों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed