फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Alarsa staged a protest over the issues faced by railway employees.

Firozabad News: रेलकर्मियों की समस्याओं पर अलारसा ने किया प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Alarsa staged a protest over the issues faced by railway employees.
टूंडला के कंपनी बाग पार्क में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसो​सिशन  - फोटो : टूंडला के कंपनी बाग पार्क में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसो​सिशन के पदा​धिकारी संगठन
टूंडला। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (अलारसा) के पदाधिकारियों ने शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों को प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने मांगों को लेकर विद्युत मंडल अभियंता (परिचालन) को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के शाखा सचिव शंभूदयाल मीना के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारी दोपहर 12 बजे कंपनी बाग पार्क में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। शाखा सचिव ने कहा कि टूंडला में क्रू की 16 घंटे में बुकिंग न करके पूर्ण रेस्ट होने के बाद बुकिंग की जाए। सहायक व लोको पायलट को प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरण किया जाए। मालगाड़ी में क्रू से काम से अधिक ड्यूटी न कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड के आदेशनुसार क्रू मुख्यालय के आगे थ्रू भेजने के बजाए स्टाफ बदला जाए। इस दौरान उन्होंने लोको रनिंग स्टाफ की विभिन्न लंबित समस्याओं का निस्तारण कराए जाने के लिए विद्युत मंडल अभियंता प्रतीक यादव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगों का निस्तारण जल्द कराने के लिए पुरजोर मांग की। इस दौरान राहुल यादव, नीलेश रंजन, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed