सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A young man who went to the gym with friends died; family suspects murder

Firozabad News: जिम से दोस्तों संग गए युवक की मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 01 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to the gym with friends died; family suspects murder
अर्जुन की मौत के बाद विलाप करतीं घर की महिलाएं एवं अन्य। स्रोत संवाद - फोटो : अर्जुन की मौत के बाद विलाप करतीं घर की महिलाएं एवं अन्य। स्रोत संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मैनपुरी चौराहे के पास ओवरब्रिज पर शनिवार देरशाम हुई घटना में युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजन ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से घटना की शिकायत की है। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
Trending Videos


थाना क्षेत्र के अंतर्गत यशोदा नगर निवासी अर्जुन (19) कुछ दिनों पहले अपने मामा के घर गांव दतावली गया हुआ था। वह 27 फरवरी को घर लौटा था। मृतक के परिजन के अनुसार वह शाम के समय नहर पटरी के पास स्थित एक जिम में वर्कआउट करने गया था। इस बीच गिहार कॉलोनी एवं कटौरा निवासी उसके दो दोस्त उसको फोन कर रहे थे। जिम से वह रात 9 बजे करीब अपने दोस्त की बाइक पर बैठकर जाता हुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चल सका। उसका शव मैनपुरी चौराहे के ओवरब्रिज पर मिला। दोनों दोस्त इस घटना के बाद से भाग गए थे। मृतक के मामा शिवम कुमार ने बातचीत में बताया कि उनके भांजे के पेट पर कट के निशान थे। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके भांजे की हत्या कर घटना को एक एक्सीडेंट का रूप दिया गया है। थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मृतक के दोनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है। वहीं इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि परिजन के आरोपों के अनुसार मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह एक हादसा है। किसी वाहन से टक्कर होने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत से बुझ गया घर का इकलौता चिराग
अर्जुन की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है। पिता वीरेश्वर उर्फ लोटन सिंह, मां अनीता देवी एवं बहन शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अर्जुन अपने घर का इकलौता बेटा था। जिसकी मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया। रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed