{"_id":"69a50cfecdd3a0763d059a09","slug":"auto-looted-by-fake-passengers-arrested-after-police-encounter-in-firozabad-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: होली से पहले फिरोजाबाद पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, सिपाही को लगी गोली; दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होली से पहले फिरोजाबाद पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, सिपाही को लगी गोली; दो शातिर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 02 Mar 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार
होली से पहले फिरोजाबाद पुलिस की ऑटो लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक सिपाही घायल हुआ है। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोच लिया।
घायल बदमाश और एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रपडी जाने के लिए सवारी बनकर ऑटो में बैठे दो बदमाशों ने ऑटो को लूट लिया था। नसीरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से ऑटो, तमंचा-कारतूस, मोबाइल एवं नकदी बरामद की है। बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुआ है।
Trending Videos
बीते रविवार की रात दो व्यक्तियों द्वारा रपडी जाने के लिए रेलवे स्टेशन के पास से ऑटो बुक किया था। दोनों व्यक्तियों ने रास्ते में ऑटो चालक राजेश कुमार को मारपीट कर उसका ऑटो, मोबाइल, 1000 रुपये नकदी लूट ली थी। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रात में ही प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रपडी के जंगलों में कार्रवाई की। नसीरपुर पुलिस ने ऑटो बेचने की फिराक में जा रहे बदमाशों को डांडा से सहजादपुर डिडौली मार्ग पर चेकिंग करते हुए बदमाशों को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इस घटना में सिपाही जितेंद्र राजौरिया के हांथ से गोली छूती हुई निकल गई। जिससे सिपाही घायल हो गया। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश सोनवीर उर्फ सोनू निवासी गांव खितौली थाना नसीरपुर, हाल निवासी शंभुनगर पालीवाल चौराहा किराए का मकान थाना शिकोहाबाद तथा दूसरे बदमाश प्रशांत उर्फ भोला निवासी गांव खितौली थाना नसीरपुर को पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों से ऑटो, मोबाइल, तमंचा-कारतूस एवं नकदी बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि सवारी बनकर बैठे बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लूटा गया ऑटो बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
