{"_id":"69a53b8c4704451435013221","slug":"falling-potato-prices-push-farmer-to-suicide-holi-turns-into-mourning-in-tamraura-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"35 वर्षीय किसान ने चुनी मौत: कनपटी पर मारी गोली, होली से पहले दे दी जान; पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 वर्षीय किसान ने चुनी मौत: कनपटी पर मारी गोली, होली से पहले दे दी जान; पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार
एटा के अलीगंज क्षेत्र में आलू के कम दाम और कर्ज के दबाव से परेशान किसान ने आत्महत्या कर ली। होली की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
फसल बर्बाद होने पर किसान ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एटा के अलीगंज के थाना नयागांव क्षेत्र के तमरौरा गांव में किसान सोमवीर की आत्महत्या के बाद होली के त्योहार की खुशियों पर ग्रहण लग गया है। घर में होली की तैयारी चल रही थी। किसान की मौत के बाद वहांं मातम पसर गया है। दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
Trending Videos
सोमवीर के चचेरे भाई राजीव के मुताबिक उसने 20 बीघा खेत पट्टे पर लिया था। इसके लिए एक लाख रुपये से अधिक कर्ज हो गया था। उसे उम्मीद थी फसल के दाम अच्छे होने पर वह पूरा कर्जा चुका देगा। इस बार आलू की फसल के दाम बेहद कम है। 200-300 रुपये कट्टे के दाम चल रहे हैं। इसके बाद खुदाई, भराई, भाड़ा और कोल्ड का खर्च भी है। ऐसे में किसानों को लागत निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इसी को लेकर वह चार-पांच दिन से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की पत्नी वीनू देवी ने बताया कि होली का त्योहार के चलते घर में पकवान बनाए जा रहे थे। जबकि सास कमलेश आंगन लीप रही थीं। इसी बीच कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई। परिजन दौड़कर अंदर पहुंचे तो सोमवीर लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
बच्चों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
सोमवीर के मासूम बेटे शिवांशु और मानव हैं। पिता की असमय मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर अचानक आए इस संकट से घर में मातम पसरा हुआ है।
सोमवीर के मासूम बेटे शिवांशु और मानव हैं। पिता की असमय मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर अचानक आए इस संकट से घर में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस जांच में जुटी
क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की जा रही है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।