सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth Found Dead Inside Luxury Car Parked for Three Days at Busy Gunjan Chowk

UP: लग्जरी कार से तीन दिन तक बाहर नहीं निकला युवक, फिर ऐसे हाल में मिली लाश; शिनाख्त नहीं हो सकी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 02 Mar 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

सिरसागंज के गुंजन चौक पर तीन दिन से खड़ी लग्जरी कार में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि युवक ने नशा किया था, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
 

Youth Found Dead Inside Luxury Car Parked for Three Days at Busy Gunjan Chowk
लग्जरी कार - फोटो : मर्सिडीज बेंज
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद  के सिरसागंज थाना क्षेत्र के व्यस्ततम गुंजन चौक पर पिछले तीन दिनों से खड़ी एक लग्जरी कार में रविवार शाम एक युवक का शव मिला। स्थानीय दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था में पड़े युवक को कार से निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
Trending Videos


 

पुलिस के अनुसार, उक्त लग्जरी कार पिछले तीन दिनों से गुंजन चौक पर खड़ी थी। कार के अंदर बैठा युवक न तो बाहर निकलता था और न ही किसी राहगीर या दुकानदार से बात करता था। रविवार को जब काफी देर तक युवक की कोई हलचल नहीं हुई और वह सीट पर अचेत दिखाई दिया, तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचित किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार का दरवाजा खुलवाया और युवक को तुरंत जिला अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत पाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि युवक संभवतः किसी मादक पदार्थ (नशे) का सेवन कर रहा था। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। शव मोर्चरी में रखवा दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed