फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused acquitted in molestation and POCSO case due to lack of evidence

Firozabad News: छेड़छाड़ और पॉक्सो मामले में सबूतों के अभाव में आरोपी बरी

Tue, 04 Aug 2026 04:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 04 Aug 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Accused acquitted in molestation and POCSO case due to lack of evidence
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। नाबालिग लड़की से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और धमकी देने के आरोपी को एडीजे कोर्ट ने सबूतों और गवाहों के अभाव में बरी कर दिया है।
मामला 15 फरवरी 2021 की रात है। थाना सिरसागंज क्षेत्र के सोथरा गांव निवासी मुकेश कुमार पर एक गांव में सीढ़ी लगाकर घर में घुसने और नाबालिग से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। घटना के समय लड़की का भाई और पिता अस्पताल में थे। बाद में भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि मामले की मुख्य पीड़िता की मौत हो चुकी है, जिस कारण अदालत में उसकी गवाही दर्ज नहीं हो सकी। इसके अलावा, एफआईआर में बताए गए मुख्य गवाह ने भी कोर्ट में आरोपी द्वारा छेड़छाड़ की बात से इन्कार किया। बचाव पक्ष के वकीलों ने तर्क दिया कि दोनों परिवारों के बीच खूंटे और ज़मीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जिसके कारण झूठा मामला दर्ज कराया गया था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों की कमी के चलते आरोपी मुकेश को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed