{"_id":"6a71c9c81eca66eb96038de7","slug":"fire-breaks-out-in-clothing-showroom-due-to-short-circuit-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-181277-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शॉर्ट सर्किट से कपड़ा शोरूम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शॉर्ट सर्किट से कपड़ा शोरूम में लगी आग
Tue, 04 Aug 2026 04:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित वैष्णवी गारमेंट्स नाम के संचालित कपड़ा शोरूम में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
जलेसर रोड निवासी आयुष की पुराना थाना उत्तर के सामने कपड़ों की दुकान है। सोमवार रात वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे जब दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा गया, तो आसपास के लोगों में खलबली मच गई और तुरंत दुकान मालिक को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही आयुष मौके पर पहुंचे और जैसे ही दुकान का शटर खोला, अंदर आग सुलगती हुई दिखी। इसके बाद आसपास के व्यापारियों और राहगीरों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। इस हादसे में दुकान में रखे कपड़े, एलईडी टीवी और अन्य सामान जलकर पूरी तरह खराब हो गए। शोरूम स्वामी आयुष के अनुसार, शुरुआती तौर पर लग रहा है कि आग सीसीटीवी कैमरे की केबल में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो पूरी दुकान जलकर राख हो सकती थी।