{"_id":"6a71c8d9326a7aa9d3048e73","slug":"protest-against-encroachment-of-public-toilet-memorandum-submitted-to-dm-firozabad-news-c-169-1-mt11005-181295-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सार्वजनिक शौचालय पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सार्वजनिक शौचालय पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Tue, 04 Aug 2026 04:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों के आक्रोश पर डीएम ने दो दिन में कब्जा मुक्त कराने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शास्त्री मार्केट एवं चंद्रशेखर आजाद मार्केट के सैकड़ों व्यापारियों ने सार्वजनिक प्रसाधन (शौचालय) पर हुए अवैध कब्जे के विरोध में मंगलवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों का आरोप है कि कुछ लोगों ने 50 वर्षों से संचालित सार्वजनिक प्रसाधन को तोड़कर उस पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की है। इससे व्यापारियों, ग्राहकों और आम जनता को भारी असुविधा हो रही है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा और महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्थल को तुरंत मुक्त कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो दिनों के भीतर प्रसाधन को कब्जा मुक्त कराने, मरम्मत कराने और पुन: चालू कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में शास्त्री मार्केट अध्यक्ष निकेश जैन, सचिव मोहन सोनी, बृजेश शर्मा, संजय बंसल, टिल्लू, यश ठाकुर, रोहित चौहान, पुष्पेंद्र कुमार, खुशहाल लालवानी, सचिन गुप्ता, अमन मिड्ढा, अमन जैन, जतिन सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।