{"_id":"6a71c9675f027095600b40ca","slug":"the-police-recovered-151-lost-mobile-phones-and-handed-them-over-to-their-owners-firozabad-news-c-169-1-mt11005-181285-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिस ने 151 गुम मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिस ने 151 गुम मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को सौंपे
Tue, 04 Aug 2026 04:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर पोर्टल की मदद से सर्विलांस और साइबर टीम को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिला पुलिस ने विशेष अभियान के तहत भारत सरकार के केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की मदद से 151 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। बरामद फोनों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। फोन वापस पाकर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
एएसपी राजेश घुनावत ने बताया कि पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर अन्य जिलों व राज्यों की पुलिस से समन्वय बनाकर इन्हें खोजा गया है। जिला पुलिस अब तक इस व्यवस्था से कुल 1747 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर लौटा चुकी है।
ऐसे दर्ज कराएं खोए फोन की शिकायत
आधिकारिक ceir.gov.in पर जाकर चोरी/खोया मोबाइल की शिकायत दर्ज करें। पोर्टल पर मोबाइल नंबर, आईएमईआई नंबर, कंपनी, मॉडल और खरीद की रसीद अपलोड करें। घटना का समय, स्थान और पुलिस शिकायत पत्र की प्रति संलग्न करें। नाम, पता व पहचान पत्र अपलोड कर ओटीपी सत्यापन के बाद प्रपत्र जमा करें। प्राप्त अनुरोध संख्या से आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।