{"_id":"6a71cd8ca98e084f110cf951","slug":"mason-falls-into-pond-after-slipping-dies-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-181294-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पैर फिसलने से तालाब में गिरा राजमिस्त्री, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पैर फिसलने से तालाब में गिरा राजमिस्त्री, मौत
Tue, 04 Aug 2026 05:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव खैय्यातान में पंचायत घर के सामने बने तालाब पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खैरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव खैय्यातान में सोमवार रात एक राजमिस्त्री की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव खैय्यातान निवासी बंटू कुशवाहा (40) राजमिस्त्री का काम करता था। सोमवार शाम को वह गांव के बाहर पंचायत घर के निकट गहरे तालाब के किनारे से गुजर रहा था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह तालाब में गिरकर उसमें भरे पानी में डूब गया। उसी समय वहां से गुजर रहे कुछ बच्चों ने उन्हें तालाब में गिरते देखा। बच्चों ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ग्रामीणों और परिजन को दी। जानकारी होते ही ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। लेकिन गहरे तालाब में उतरने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने जाल डालकर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन पत्नी छोड़कर चली गई थी।