{"_id":"67ecfb0e3bbf0cea520269c1","slug":"bullet-rani-s-antics-police-got-shocked-after-watching-video-issued-a-challan-of-22-thousand-rupees-seized-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bullet Rani: बुलेट रानी की करतूत...VIDEO देख पुलिस का ठनक गया माथा, 22 हजार का चालान; सीज कर दी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bullet Rani: बुलेट रानी की करतूत...VIDEO देख पुलिस का ठनक गया माथा, 22 हजार का चालान; सीज कर दी बाइक
Wed, 02 Apr 2025 02:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:23 PM IST
सार
बुलेट बाइक पर सवार युवती की हरकत का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसका 22 हजार रुपये का चालान कर दिया है। साथ ही बुलेट भी सीज कर दी है।
विज्ञापन
बुलेट रानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में हैवी बाइकों से स्टंट करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। उनके 20 हजार से अधिक के चालान कर बाइकों को सीज किया जा रहा है। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के ईंधोन पुल पर युवती का बुलट बाइक से स्टंट का वीडियो वायरल हुआ था। यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 हजार रुपये का चालान कर बाइक सीज कर दी है।
युवती का बुलट बाइक पर स्टंट का वीडियो पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था। जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस बाइक और उसके स्वामी की छानबीन में जुट गई थी। मंगलवार को एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले तो बाइक का पता किया इसके बाद लाइनपार थाने में बाइक स्वामी को बुलवाकर माफीनामा लिखवाया गया। यातायात प्रभारी महेश यादव ने बाइक का 22 हजार रुपये का चालान कर एमवी एक्ट में बुलट बाइक सीज कर दी है।
एसपी सिटी और यातायात रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। संज्ञान लेते हुए यातायात प्रभारी ने बुलट बाइक का 22 हजार रुपये का चालान करते हुए एमवी एक्ट में बाइक सीज कर दी है।