फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Children showcased their talent in the 'Know Hindi Literature' competition.

Firozabad News: हिंदी साहित्य को जानो प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 18 Aug 2026 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Children showcased their talent in the 'Know Hindi Literature' competition.
फिरोजाबाद। प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट की ओर से द्वितीय जनपद स्तरीय फिरोजाबाद के हिंदी साहित्य को जानो प्रतियोगिता का अंतिम चरण एवं सम्मान समारोह स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्य भूषण डॉ. रामसनेही लाल शर्मा, डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी, प्रो. डॉ. प्रभाष्कर राय और डॉ. मयंक भटनागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यअतिथि सदर विधायक मनीष असीजा थे। प्रथम चरण में जनपद के 45 विद्यालयों के 3753 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 138 विद्यार्थी अंतिम चरण के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग की मौखिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज ढोलपुरा, द्वितीय द एशियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिकोहाबाद और तृतीय स्थान स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर ने प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, संत जनू बाबा इंटर कॉलेज शिकोहाबाद द्वितीय और मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज ढोलपुरा तृतीय रहा। अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह जादौन ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में एमए हिंदी उत्तीर्ण करने वाले जनपद के 30 श्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समन्वयक पीके शर्मा, प्रबंध सचिव कृष्ण कुमार, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed