{"_id":"6a835351be4daa3d0207da50","slug":"three-female-students-on-a-scooter-injured-after-a-pickup-truck-carrying-kanwariyas-overturned-on-the-madhauganj-overbridge-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-182407-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: माधौगंज ओवरब्रिज पर कांवड़ियों की पिकअप पलटने से स्कूटी सवार तीन छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: माधौगंज ओवरब्रिज पर कांवड़ियों की पिकअप पलटने से स्कूटी सवार तीन छात्राएं घायल
Tue, 18 Aug 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। एनसीसी फिटनेस परीक्षा देकर स्कूटी से घर लौट रही ज्ञानदीप स्कूल की तीन छात्राएं माधौगंज ओवरब्रिज पर भीषण हादसे का शिकार हो गईं। बटेश्वरनाथ मंदिर से कांवड़ चढ़ाकर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक मैक्स पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी पर पलट गई, जिससे तीनों छात्राएं उसके नीचे दब गईं। हादसे में वंदना (16) निवासी माधौगंज, संगम (17) निवासी डाहिनी और आयुषी (17) निवासी नगला बांध घायल हो गईं; जिनमें वंदना और संगम की स्थिति गंभीर है।
जिला प्रशासन के कांवड़ मार्ग के स्कूलों को बंद रखने के आदेश के बावजूद स्कूल द्वारा परीक्षा आयोजित की गई थी। मौके पर मौजूद सहसपुर के सिपाही आकाश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर घायलों को वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ शेखर सेंगर और इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पिकअप को हटवाया तथा घायलों को बेहतर उपचार के लिए आगरा और फिरोजाबाद रेफर किया। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है।