फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sports talents showcase their prowess; selected for state-level competition.

Firozabad News: खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Tue, 18 Aug 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 18 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sports talents showcase their prowess; selected for state-level competition.
एथले​क्टिस प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत: संस्था - फोटो : एथले​क्टिस प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत: संस्था
फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल एके डिग्री कॉलेज में हुआ। विभिन्न आयु वर्गों के बालक-बालिकाओं ने दौड़, लंबी कूद, सॉफ्ट बॉल थ्रो, भाला फेंक, ट्रायथलॉन, पंचक्रीड़ा समेत अन्य स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य कर्मचारी एवं शिक्षा संघ के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा और प्रोफेसर डॉ. अनिल यादव ने किया।
8 वर्ष से कम आयु बालक 60 मीटर दौड़ में भरवदत्त, 10 वर्ष से कम में अभय प्रताप और 12 वर्ष से कम में प्रिंस प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 8 वर्ष से कम 60 मीटर में दिव्या, 10 वर्ष से कम में आराध्या और 12 वर्ष से कम में क्रांति सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लंबी कूद में 8 वर्ष से कम बालक वर्ग में दित्यांशु, 10 वर्ष से कम में अंकुश प्रताप और 12 वर्ष से कम में यश यादव प्रथम रहे। सॉफ्ट बॉल थ्रो में 8 वर्ष से कम में भरवदत्त, 10 वर्ष से कम में अंकुश प्रताप और 12 वर्ष से कम में प्रिंस ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 वर्ष से कम बालिका त्रिकोणीय स्पर्धा-बी में विधि, त्रिकोणीय स्पर्धा-सी में डिंपल और बालक त्रिकोणीय स्पर्धा-बी में आदित्य प्रथम रहे। किड्स भाला फेंक में डिंपल ने पहला स्थान हासिल किया। अन्य स्पर्धाओं में 18 वर्ष से कम 100 मीटर में सोहित, 20 वर्ष से कम लंबी कूद में आलोक, 16 वर्ष से कम भाला फेंक में नवनीत, बालिका भाला फेंक में सिमरन, पंचक्रीड़ा में लकी, 18 वर्ष से कम गोला फेंक में आत्मनाथ, 20 वर्ष से कम 400 मीटर में मुकेश और भाला फेंक में आदित्य सिंह प्रथम रहे।

सचिव श्यामवीर ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनके समय, स्थान और स्पर्धा में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चयनित खिलाड़ी 23 से 25 अगस्त तक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में होने वाली 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed