{"_id":"6a83537f944f7d801a0bf7de","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-rasulpur-body-sent-for-post-mortem-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-182442-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रसूलपुर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रसूलपुर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Tue, 18 Aug 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के ओम नगर में सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में बीमारी के चलते एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ओम नगर निवासी ओमवती उर्फ भूरी देवी (50) काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। सोमवार शाम को उनकी अचानक तबीयत ज्यादा खराब हुई और मौत हो गई। घर में कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बीमारी से मौत की बात सामने आई है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
चंद्रवार गेट पर दो पक्षों में मारपीट
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के चंद्रवार गेट स्थित एक धर्मशाला के पास दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला भी सड़क पर गिरती हुई दिखाई दे रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद लाइनपार पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
भैंस घुसने के विवाद में चले ईंट-पत्थर, दो भाई घायल
एका। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सोमवार सुबह दो पक्षों में भैंस के विवाद में मारपीट-पथराव हो गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिकंदरपुर निवासी साधना सोमवार सुबह अपनी भैंस बांधने ले जा रही थी। वह छूटकर पड़ोसी प्रमोद कुमार के प्लॉट में घुस गई, जिससे दीवार की कुछ ईंटें उखड़ गईं। इस पर प्रमोद पक्ष के लोगों ने साधना के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दी। साधना के परिजन राकेश की भी पिटाई कर दी गई। दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया, जिसमें राकेश और उसका भाई ईंट-पत्थर लगने से लहूलुहान हो गए। घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पथराव की सूचना मिली है, जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद