सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Elderly Woman Dies After Falling from Bike; Wedding Festivities Turn into Mourning

Firozabad News: बाइक से गिरकर वृद्ध महिला की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Elderly Woman Dies After Falling from Bike; Wedding Festivities Turn into Mourning
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र के ग्राम स्वेटा के पास एक वृद्ध महिला की गर्मी के कारण गश खाकर बाइक से गिरने के बाद मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक से भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। जनपद एटा के थाना पिलुआ के ग्राम गुठर्रा निवासी सुनहरीलाल पत्नी विरमा देवी (65) के साथ बाइक से जसराना क्षेत्र के ग्राम भादऊ जा रहे थे। वे भतीजे मुकेश की शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। बाइक थाना एका क्षेत्र के ग्राम स्वेटा के पास पहुंची, भीषण गर्मी के कारण विरमा देवी को अचानक चक्कर आ गया और वह अनियंत्रित होकर बाइक से सड़क पर गिर पड़ीं। पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एका में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान विरमा देवी ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की लेकिन मृतका के पति और अन्य परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। परिजन के तहरीर दिए जाने के बाद, पुलिस ने शव को बिना पोस्टमॉर्टम के अंतिम संस्कार के लिए पति के सुपुर्द कर दिया।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed