सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Extortion from vehicle owner in the name of cow smuggling, FIR registered against five

Firozabad News: गो तस्करी के नाम पर वाहन स्वामी से वसूली, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 13 May 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Extortion from vehicle owner in the name of cow smuggling, FIR registered against five
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। थाना सिरसागंज के ग्राम अर्जुनपुर निवासी सुशेंद्र प्रताप सिंह ने गो तस्करी के नाम पर डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, 11 मई की सुबह जब वह अपने वाहन से अलीगढ़ के व्यापारी इमरान की भैंसें लेकर जा रहे थे, तभी टोल प्लाजा के पास अजय कुशवाह उर्फ अजय बजरंगी ने अपने चार साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गौ तस्करी में फंसाने की धमकी देकर पीड़ित से 10 हजार रुपये छीन लिए और गाली-गलौज की। पीड़ित ने बताया कि उक्त आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed