{"_id":"6a048329ba08d8d21a022998","slug":"theft-in-dairy-and-grocery-stores-by-uprooting-tin-shed-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-174704-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टिनशेड उखाड़कर डेयरी और किराना स्टोर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टिनशेड उखाड़कर डेयरी और किराना स्टोर में चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 13 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए चोर
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड नहर पुल के समीप मंगलवार रात चोरों ने टिनशेड के नट-बोल्ट खोलकर दो दुकानों को अपना निशाना बनाया। बंशीपुरम निवासी निन्नू यादव की डेयरी से चोरों ने 35 हजार रुपये नकद, मिठाई और अन्य सामान साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने बगल में स्थित राजकुमार की ''दाऊ किराना स्टोर'' से सिगरेट और पान-मसाला सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
चोरी की यह पूरी वारदात डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक मुंह बांधे नजर आ रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, वारदात के दौरान एक चोर चोटिल भी हुआ है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि शिकायत मिल गई है और चौकी प्रभारी को मौके पर भेजकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
Trending Videos