फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmer bitten by snake while working in the field; lost his life after opting for faith healing.

Firozabad News: खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने डसा, झाड़फूंक के चक्कर में गई जान

Mon, 17 Aug 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 17 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer bitten by snake while working in the field; lost his life after opting for faith healing.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव मढ़ई कलां में खेत पर काम करते समय सर्पदंश पीड़ित को समय पर इलाज न मिलने, परिजन के अंधविश्वास और झाड़फूंक के फेर में जान गंवानी पड़ी। शनिवार शाम हुई घटना के 24 घंटे तक परिजन, किसान को इलाज के नाम पर वायगीर बुलाकर झाड़फूंक कराते रहे। रविवार देर रात ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव मढ़ई कलां निवासी रामबृज (38) 15 अगस्त की शाम करीब पांच बजे अपने खेत पर काम कर रहा था। उसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डंस लिया। रामबृज किसी तरह अपने घर पहुंचा, लेकिन कुछ ही देर में जहर का असर होने से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


परिजन किसान को अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में ही झाड़फूंक करने वाले को बुलाकर उसका उपचार कराने लगे। 24 घंटे तक अचेत हालत में पड़े रामबृज का पर झाड़फूंक का कोई असर नहीं हुआ और होश में नहीं आए तो परिजन रविवार देर रात उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक रामबृज दो भाइयों में बड़ा था। चचेरे भाई विजेंद्र ने बताया कि रामबृज की पत्नी की करीब दो वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed