{"_id":"6988efcbeab5f5096f028ea9","slug":"firozabad-news-health-camp-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-167233-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फिरोजाबाद में आरोग्य मेले में दिखी भीड़, 450 मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फिरोजाबाद में आरोग्य मेले में दिखी भीड़, 450 मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी ठंड और शीतलहर लोगों को परेशान कर रही है। धूप निकलने पर लोग गर्म कपड़े उतारकर लापरवाही करने लगे हैं, इससे मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मेडिकल कॉलेज में सर्दी-खांसी, बुखार, जुकाम, वायरल, गले में खराश, सांस संबंधी दिक्कत, एलर्जी और बच्चों में निमोनिया जैसे मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में ऐसे मरीजों की संख्या अधिक रही।
रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में भी मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। आरोग्य मेले में कुल 1800 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से 450 मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं और आवश्यक परामर्श भी दिया।
एसीएमओ डा. पवन वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। लोग धूप निकलते ही लापरवाही करने लगते हैं, जो नुकसानदायक है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। समय पर इलाज और बचाव से इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
बॉक्स
मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां
मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, सुबह-शाम ठंड से बचाव करें
धूप निकलने पर भी गर्म कपड़े पूरी तरह न उतारें
सर्दी-खांसी या बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
ठंडा पानी और खुले में ठंडी चीजें खाने से बचें
वायरल या एलर्जी के लक्षण दिखें तो लापरवाही न करें
Trending Videos