सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZABAD NEWS mayank murder

Firozabad News: मयंक की हत्या का दूसरा आरोपी चाचा गिरफ्तार, जेल गया

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
FIROZABAD NEWS mayank murder
फोटो17मक्खनपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सौरभ। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के जिजौली मोहल्ले में दो फरवरी को दिनदहाड़े 12 वर्षीय मयंक की हंसिये से काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी रविवार को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर मृतक मयंक के चाचा सौरभ को जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos

जिजौली निवासी उर्मिला देवी के पति राजेश कुमार राजपूत ने अपने 12 वर्षीय बेटा मयंक राजपूत की पत्नी से घरेलू व संपत्ति के विवाद में दो फरवरी को हत्या कर दी थी। इस वारदात में राजेश के भाई सौरभ व दो अन्य भी शामिल होने का आरोप उर्मिला ने लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। राजेश को पुलिस ने 3 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। सौरभ को रविवार को अलीगढ़ स्थित गांधी पार्क थाना क्षेत्र की नई बस्ती से गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर चमन शर्मा के अनुसार सौरभ की एक बुआ अलीगढ़ में रहती हैं। वारदात के बाद उनके घर भाग गया था। वहीं से इसकी गिरफ्तार की गई। विकास और पारस फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed