सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZABAD NEWS road accident death

Firozabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
FIROZABAD NEWS road accident death
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के गंगा रिसोर्ट के समीप शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की जान चली गई। मृतक की पहचान अखिलेश (36) निवासी सत्य नगर, टापा के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, अखिलेश ऑटो चलाकर परिवार पालता था। शनिवार रात वह होटल से खाना लेकर घर लौट रहा था, तभी गली के नुक्कड़ पर एक अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की, जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त हुई। अखिलेश की शादी महज डेढ़ साल पहले हुई थी, उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है और वाहन की तलाश में जुटी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed