सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZABAD NEWS shops contruction

Firozabad News: कोटला रोड मंडी में 1.20 करोड़ की लागत से बनेंगी 14 दुकानें

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
FIROZABAD NEWS shops contruction
फोटो-14-कोटला रोड मंडी प्रांगण में हवन यज्ञ करते विधायक मनीष असीजा व अन्य भाजपा नेता। स्रोत स्व
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विधायक मनीष असीजा ने कोटला सड़क स्थित नवीन मंडी स्थल कोटला सड़क पर 1.20 करोड़ की लागत से बनने वाली 14 नवीन दुकानों के निर्माण के साथ-साथ मैन गेट की मरम्मत और रंगाई पुताई के काम की शुरूआत भूमि पूजन करके की। उन्होंने कहा कि दुकानों के निर्माण होने से किसानों को रोजगार मुहैया होगा।
Trending Videos

कोटला सड़क स्थित नवीन मंडी प्रांगण में आढ़त की पक्की दुकान नहीं होने के कारण काफी दुकानदार खुले में फड़ सजाने को मजबूर हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक मनीष असीजा ने मंडी प्रांगण में एक करोड़ 20 लाख 50 हजार की लागत से 14 दुकानों का निर्माण कराने के साथ-साथ मैन हॉल कवर एवं मैन गेट की मरम्मत एवं रंगाई–पुताई के कार्य का हवन यज्ञ एवं भूमिपूजन करके शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष लायक सिंह, गौतम कुशवाहा,भाजपा नेता भगवानदास शंखवार, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, प्रमोद बघेल, अशोक शर्मा, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, निर्मल शर्मा, हरिओम गुड्डा पहलवान, अंबेश शर्मा, पार्षद ऊषा देवी राठौर, मंडी सचिव अभिषेक कुमार सहित स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed