सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZABAD NEWS udhampur express

Firozabad News: ऊधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस मई से दोबारा चलेगी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
FIROZABAD NEWS udhampur express
105, स्टेशन पर खड़ी ट्रेनसंवाद - फोटो : samba news
विज्ञापन
टूंडला। माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले तीर्थयात्रियों को फिलहाल साढ़े तीन महीने तक टाटा नगर जम्मूतवी और संबंलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस से यात्रा करनी होगी। नौ माह बाद मई से बंद चल रही फिर से ऊधमपुर सुपरफास्ट ट्रेन को चलाया जाएगा। इससे तीर्थयात्रियों को लाभ मिलेगा।
Trending Videos

ट्रेन संख्या 22431/32 उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अगस्त 2025 में आई बाढ़ के बाद से बंद चल रही है। इसके बाद रेलवे ने इस महत्वपूर्ण ट्रेन को नहीं चलाया गया। इसके चलते जम्मू माता वैष्णों देवी कटरा जाने वाले तीर्थयात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जम्मूतवी तक टाटानगर जम्मूतवी और संबंलपुर एक्सप्रेस तीन-तीन दिन जाने से अधिक दबाव बढ़ गया है। साथ ही जम्मू मेल अगस्त के महीने से अंबाला रेलवे स्टेशन तक ही पहुंच रही है। इसके कारण माता वैष्णोदेवी जाने वाले तीर्थयात्रियों को एक ही ट्रेन का सहारा लेना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि मार्च, अप्रैल में बच्चों की परीक्षाएं होने के चलते अभी भीड़ नहीं है। इसलिए इस ट्रेन को 30 मई से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed