{"_id":"6a6bb956fddd3ad6fd0c88c7","slug":"firozabad-news-students-beaten-in-school-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-180910-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चार साल के मासूम की आंख में घोंपी पेंसिल, बड़े भाई का कान फाड़ा; शिक्षिकाओं की क्रूरता सुन दहल जाएगा दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चार साल के मासूम की आंख में घोंपी पेंसिल, बड़े भाई का कान फाड़ा; शिक्षिकाओं की क्रूरता सुन दहल जाएगा दिल
Fri, 31 Jul 2026 08:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:09 AM IST
सार
फिरोजाबाद के एक स्कूल में चार वर्षीय बच्चे की आंख में पेंसिल घोंपने और उसके पांच वर्षीय भाई से मारपीट करने का आरोप शिक्षिकाओं पर लगा है। पिता की शिकायत पर स्कूल निदेशक, मैनेजर और दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्कूल(सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के कोटला रोड स्थित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिकाओं की क्रूरता का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षिका ने 4 साल के मासूम की आंख में पेंसिल घोंपकर उसकी आंख फोड़ दी, जबकि दूसरे ने उसी परिवार के बड़े बच्चे को पीटकर उसका कान फाड़ दिया (लहूलुहान कर दिया)। पिता की शिकायत पर उत्तर क्षेत्र थाना पुलिस ने स्कूल के निदेशक, मैनेजर विश्वनाथ शर्मा और दोनों शिक्षिकाओं काजल व योगेंद्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
श्रीराम कॉलोनी (कोटला रोड) निवासी मनोज कुमार ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका चार वर्षीय छोटा बेटा अनमोल मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में एलकेजी का छात्र है। बीते 6 जुलाई को कक्षा में पढ़ाई के दाैरान शिक्षिका काजल ने उसकी आंख में पेंसिल घोंप दी, जिससे बच्चे की आंख फूट गई। आरोप है कि मैनेजर विश्वनाथ शर्मा ने भी बच्चे के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर परिजन बच्चे को गंभीर हालत में एम्स (नई दिल्ली) ले गए, जहां 12 जुलाई को डॉक्टरों ने अनमोल की आंख का ऑपरेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज मांगने पर दी धमकी
मनोज ने बताया कि दिल्ली से लौटने पर उन्हें पता चला कि उनके पांच वर्षीय बड़े बेटे आर्यन (जो उसी स्कूल में पढ़ता है) के साथ भी विद्यालय की शिक्षिका योगेंद्री ने बुरी तरह मारपीट की है। पिटाई के कारण आर्यन के कान का पर्दा फट गया और रक्तस्राव (खून बहना) होने लगा। पीड़ित पिता ने जब स्कूल प्रबंधन से दोनों घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज मांगी, तो उनसे कहा गया कि फुटेज डिलीट हो गई है। आरोप है कि विद्यालय के निदेशक ने अभद्रता करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
मनोज ने बताया कि दिल्ली से लौटने पर उन्हें पता चला कि उनके पांच वर्षीय बड़े बेटे आर्यन (जो उसी स्कूल में पढ़ता है) के साथ भी विद्यालय की शिक्षिका योगेंद्री ने बुरी तरह मारपीट की है। पिटाई के कारण आर्यन के कान का पर्दा फट गया और रक्तस्राव (खून बहना) होने लगा। पीड़ित पिता ने जब स्कूल प्रबंधन से दोनों घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज मांगी, तो उनसे कहा गया कि फुटेज डिलीट हो गई है। आरोप है कि विद्यालय के निदेशक ने अभद्रता करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों बच्चों के उपचार की मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी है। साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।