सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Food department active in synthetic milk case, clarification sought from Parag Dairy

Firozabad News: सिंथेटिक दूध मामले में खाद्य विभाग सक्रिय, पराग डेयरी से मांगा स्पष्टीकरण

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Food department active in synthetic milk case, clarification sought from Parag Dairy
सांकेतिक 
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पराग डेयरी पर आगरा से भेजे गए 2600 लीटर दूध की जांच में मिलावट का खेल उजागर होने के बाद खाद्य विभाग भी हरकत में आया है। खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त के निर्देश पर टीम ने पराग डेयरी से दूध का सैंपल लिया है। साथ ही डेयरी को दूध न लेने का कारण बताने के लिए नोटिस जारी किया है। वहीं आगरा जीएम से भी दूध के बारे में जानकारी की जा रही है।
Trending Videos


रविवार की शाम पराग डेयरी शिकोहाबाद पर 2600 लीटर दूध आगरा से भेजा गया था। दुग्ध संघ के प्रतिनिधि ने दूध के सिंथेटिक होने का आरोप लगाते हुए दूध को पराग डेयरी के शुद्ध दूध में मिलाने से रोक दिया था। जांच में आगरा से भेजे गए दूध का सैंपल मदर डेयरी बल्लभगढ़ के बाद शिकोहाबाद में भी फेल हो गया था। इस दूध के टैंकर को लेकर शिकोहाबाद पहुंचे चालक हरिवीर ने भी दूध को खराब बताते हुए जीएम के निर्देश पर शिकोहाबाद लाने की बात कही थी। यह मामला उजागर होने के बाद सोमवार को खाद्य विभाग की टीम हरकत में आई। खाद्य विभाग फिरोजाबाद के सहायक आयुक्त चंदन पांडेय के निर्देश पर टीम ने पराग डेयरी में जाकर दूध का सैंपल लिया है। साथ ही पराग डेयरी शिकोहाबाद को आगरा से भेजे गए दूध न लेने का कारण बताने के लिए नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही पराग डेयरी आगरा के अधिकारियों से भी इस पूरे मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जानबूझकर जांच में फेल हुआ दूध भेजा था शिकोहाबाद
दुग्ध संघ के प्रतिनिधि केके यादव ने बताया कि आगरा से पराग डेयरी के अधिकारियों ने ही दूध को टैंकर शिकोहाबाद भेजा था, जोकि जांच में फेल हो गया था। अब दूध का टैंकर कहीं और ले जाया गया है। वह दूध नष्ट किया गया या फिर कहीं और डेयरी पर भेजकर उसको शुद्ध दूध में मिलाया जाएगा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। खाद्य विभाग फिरोजाबाद की टीम ने आगरा से भेजे गए दूध का सैंपल नहीं लिया है।





मामला उजागर होने के बाद हमारी टीम ने पराग डेयरी के दूध का सैंपल लिया है। अभी हम यह नहीं कह सकते कि आगरा से भेजा गया दूध मिलावटी था। वहीं दूध न लेने के पीछे क्या कारण रहे, इसका पराग डेयरी शिकोहाबाद से लिखित में जवाब मांगा गया है। पूरे मामले की जानकारी की जा रही है।



चंदन पांडेय, सहायक खाद्य आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed