फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Heavy rain causes waterlogging; municipality's claims exposed.

Firozabad News: तेज बारिश से जलभराव, खुल गई नगरपालिका के दावों की पोल

Tue, 04 Aug 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 04 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain causes waterlogging; municipality's claims exposed.
नगरपालिका के सामने जलभराव से होकर गुजरते लोग। स्रोत संवाद - फोटो : नगरपालिका के सामने जलभराव से होकर गुजरते लोग। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। नगर में हुई तेज बारिश ने नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालों की व्यापक सफाई न होने के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। निचले इलाकों में जलभराव हो गया। नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। सड़कों पर बारिश और नालों का गंदा पानी एकत्रित होने के कारण लोगों को मजबूरन गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर एक बजे करीब नगर में तेज बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के कारण तहसील तिराहा से लेकर पक्का तालाब तक जलभराव हो गया। इतना ही नहीं बारिश और नालों का पानी कोतवाली के अंदर जा पहुंचा। इसके अलावा शंकरपुरी, कटरा मीरा समेत कई इलाकों के मकानों के अंदर तक पानी पहुंच गया। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ ऐसा ही हाल नगरपालिका मार्ग का रहा। यहां भी सड़क पर जलभराव हो गया। जिसके कारण लोगों को मजबूरन गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। अधिशासी अधिकारी राज कुमार ने सैनेटरी इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार को सफाई व्यवस्था को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed