फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MLA Sachin arrived at the Legislative Assembly with a bandage on his head and a cast on his arm.

Firozabad News: सिर पर पट्टी और हाथ में प्लास्टर बांधकर विधानसभा पहुंचे विधायक सचिन

Tue, 04 Aug 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 04 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
MLA Sachin arrived at the Legislative Assembly with a bandage on his head and a cast on his arm.
सर पर पट्टी एवं हाथ में प्लास्टर लगाकर विरोध करते सपा विधायक इंजी. सचिन यादव। स्रोत स्वयं - फोटो : सर पर पट्टी एवं हाथ में प्लास्टर लगाकर विरोध करते सपा विधायक इंजी. सचिन यादव। स्रोत स्वयं
जसराना। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन विपक्ष के तेवर बेहद आक्रामक नजर आए। दिल्ली में युवाओं और छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और उसके बाद छात्रों पर की जा रही पुलिसिया कार्रवाई का मुद्दा सदन में जोरदार तरीके से उठा। जसराना से समाजवादी पार्टी के विधायक इंजीनियर सचिन यादव ने इस कार्रवाई के विरोध में अनोखा और कड़ा प्रदर्शन किया। विधायक सचिन यादव सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए अपने सिर पर पट्टी और हाथ में प्लास्टर बांधकर पहुंचे, जो वहां मौजूद सभी के लिए आकर्षण और चर्चा का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन

सदन के बाहर सरकार को घेरते हुए इंजीनियर सचिन यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। भाजपा सरकार देश और प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह असमर्थ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed