{"_id":"692954e44f3f5efdb50081ca","slug":"husband-accused-of-using-private-photos-to-threaten-wife-fir-filed-in-shikohabad-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी की खींची अश्लील तस्वीरें, जेठ से संबंध बनाने की रखी शर्त...पति की करतूत जान रह जाएंगे सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी की खींची अश्लील तस्वीरें, जेठ से संबंध बनाने की रखी शर्त...पति की करतूत जान रह जाएंगे सन्न
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:23 PM IST
सार
फिरोजाबाद में विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि पति ने उसकी अश्लील तस्वीरें ले लीं। इसके बाद जेठ से संबंध बनाने का दवाब बनाने लगा। मना करने पर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai generated
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शादी के बाद पत्नी की अश्लील तस्वीरें पति ने मोबाइल में कैद कर लीं। अपने बड़े भाई के साथ संबंध बनाने का दवाब बनाया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने थाना शिकोहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शिकोहाबाद के एक गांव की रहने वाली महिला का विवाह 24 फरवरी 2025 को आगरा में हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल में उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। पति के किसी अन्य महिला से संबंध में हैं। जिसका विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपी पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
मायके पक्ष द्वारा समझौते का प्रयास करने पर वो नहीं माना। मायके वालों के साथ भी अभद्रता की। आरोप है कि आरोपी पति ने शादी के बाद उसकी अश्लील तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर लीं। इसके बाद वह उसे अपने बड़े भाई से संबंध बनाने के लिए दवाब बनाने लगा। विरोध करने पर तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित विवाहिता ने आरोपी पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में प्राथमिक की दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos